Raibareli-कृपालू इस्टीट्यूट की जांच में रोड़ा बना तबादला
रिपोर्ट: केशवानंद शुक्ला
7309336397
जांच की जिम्मेदारी संग एसडीएम के तबादले का आदेश
रायबरेली-दरियापुर स्थित कृपालु इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल साइंस के खिलाफ छात्राओं की शिकायत पर बीती 26 सितंबर को डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। शुक्रवार को जांच अधिकारी व एसडीएम (यूपीडा) रिचा सिंह को जांच के आदेश के साथ ही तबादले का पत्र मिला।
ऐसे में जांच शुरू होने में देरी हो सकती है। रिचा का तबादला लखनऊ में यूपीडा में किया गया है।
26 सितंबर को एएनएम की छात्रा अनामिका व सर्वेश कुमारी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायती पत्र देकर संस्थान पर कई आरोप लगाए थे। संस्थान में बदतमीजी के साथ ही सिंदूर, बिंदी, चूड़ी आदि के प्रयोग पर भी रोक लगाने का आरोप लगाया। कई और गंभीर आरोप लगाए गए हैं। डीएम हर्षिता माथुर ने एसडीएम (यूपीडा) रिचा सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश यादव की जांच कमेटी गठित कर दी थी। टीम को जल्द ही जांच पूरी करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए थे।
खास बात यह कि जांच टीम के अधिकारियों को शुक्रवार की सुबह ही जांच करने के संबंध में पत्र मिला। जांच टीम की प्रभारी एसडीएम रिचा को उनके तबादले का आदेश भी मिल गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ही दोनों आदेश मिले हैं। ऐसे में जांच कर पाना संभव नहीं होगा। यूपीडा लखनऊ के लिए तबादला हुआ है। तय समय में जॉइन भी करना होगा।

rexpress
