रायबरेली-ससुरालीजनों द्वारा विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करने व उसे कमरे में बन्द करके मारपीट का आरोप,,,,

रायबरेली-ससुरालीजनों द्वारा विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करने व उसे कमरे में बन्द करके मारपीट का आरोप,,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-ससुरालीजनों द्वारा विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करने व उसे कमरे में बन्द करके पीटे जाने का मामला सामने आया है, पीड़िता ने कोतवाली में ससुरालीजनों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गाँव का है, गाँव निवासी विनीता देवी का कहना है कि चार वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी और उसके दो बच्चे भी है, आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुरालीजनों द्वारा उसको प्रताड़ित किया जाने लगा, और पिछले तीन दिनों से पति व सास ने कमरे में बन्द करके उसकी पिटाई की, उसने मायके वालों को सूचना दी तो मंगलवार को मायके वालों के साथ पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर ससुरालीजनों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।