रायबरेली-बिना लाइसेंस के चलता मिला मेडिकल स्टोर, दवाएं सील कर लगाया ताला

रायबरेली-बिना लाइसेंस के चलता मिला मेडिकल स्टोर, दवाएं सील कर लगाया ताला

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने सलोन क्षेत्र के राधा नगर में बुधवार शाम बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर पकड़ा। दुकान को बंद कराते हुए 33 हजार रुपये की दवाओं को सील कर दिया गया।

लोगों ने हंगामा करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद विरोध करने वाले भाग निकले।
ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने गत बुधवार शाम सलोन क्षेत्र के राधानगर में एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर अभिलेखों की जांच की। जांच में दुकान का लाइसेंस नहीं मिला। वीरेंद्र कुमार व विनदेश्वरी प्रसाद लाइसेंस नहीं दिखा पाए। अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर को बंद कराने का प्रयास करने पर लोगों ने विरोध कर दिया। सूचना पर सलोन थाने के उपनिरीक्षक अर्चित अग्रवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में 33825 रुपये कीमत की दवाओं को सील करते हुए दुकान को बंद करा दिया। ड्रग इंस्पेक्टर ने तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से मेडिकल स्टोर संचालित करने वालों के खिलाफ औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन के तहत कार्रवाई की जाएगी।