रायबरेली-पूर्व चेयरमैन की पत्नी के निधन पर राज्य मंत्री ने दी सांत्वना,,,,

रायबरेली-पूर्व चेयरमैन की पत्नी के निधन पर राज्य मंत्री ने दी सांत्वना,,,,

-:विज्ञापन:-





रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता की धर्मपत्नी के निधन की सूचना पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने उनके घर पहुंचकर दुःख व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी ।
    ज्ञात हो कि पूर्व चेयरमैन की पत्नी का सोमवार की रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था । इस सूचना पर शनिवार को उनके घर पहुंचे राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इस दुखद घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त की । उन्होंने कहा कि पूरा रायबरेली उनके परिवार जैसा है , यहां के हर व्यक्ति के साथ मैं हमेशा खड़ा रहा हूं । नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के परिवार पर आज दुःख का पहाड़ टूटा है , मै दुख की इस घड़ी ने इनके पूरे परिवार के साथ हूं और ईश्वर से मृत आत्मा की मुक्ति तथा शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की और शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं । इस मौके पर प्रमुख रूप से खोजनपुर प्रधान प्रतिनिधि सुधीर गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि कनक बिहारी सिंह, तारकेश्वर नाथ मिश्रा, अजीत सिंह, जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी, वीरेन्द गौतम, शरद सिंह, देवेंद्र सिंह, सलाउद्दीन, मिश्रा, शैलेश गुप्ता, राज गुप्ता, जयमल सिंह, मुन्ना सिंह, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।