रायबरेली- ऊंचाहार में चोरी के प्रयास में पकड़ा गया युवक, पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप,,,,,,

रायबरेली- ऊंचाहार में चोरी के प्रयास में पकड़ा गया युवक, पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप,,,,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीते सोमवार की रात चोरी करने की नियत से घुसे दो युवकों में से एक युवक को नींद खुल जाने के बाद दौड़ाकर पकड़ लिया और ग्रामीणों की मदद से युवक को खंभे से बांधकर पुलिस को सूचना दी है। सूचना पर पहुंची डायल पुलिस ने युवक को पकड़ कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है।
         क्षेत्र के खमीरिहा का पुरवा पिपरहा मजरे ऊंचाहार देहात निवासी शिव बहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गया था। तभी अर्ध रात को आहट होने के बाद पत्नी ने जगाया तो आवाज देने पर दो लोग भागने लगे जिसे दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। और वही दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला है। पकड़े गए युवक को ग्रामीणों की मदद से खंभे में बांध कर पुलिस को सूचना दी गई है। सूचन के बाद मौके पर पहुंची डायल पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाने ले आई है। अगले दिन तहरीर देने की बात कही थी। पीड़ित का कहना है। कि मंगलवार को सुबह जब कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी तो। वही आरोप है। कि पुलिस ने दबाव बनाकर तीन बार तहरीर बदलवाई है। पीड़ित का कहना है। कि पुलिस कह रही है। शिकायती पत्र से चोरी की बात हटा दो तभी मामला दर्ज किया जाएगा।