रायबरेली-रायबरेली में नही थम रहा जमीनी विवाद के मामले जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष

रायबरेली-रायबरेली में नही थम रहा जमीनी विवाद के मामले जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अभय प्रताप सिंह

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गोलहा गांव में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप — एक की हालत गंभीर, एंबुलेंस सेवा नदारद

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोलहा गांव में आज सुबह लगभग 6 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस संघर्ष में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

स्थानीय डॉक्टरों द्वारा घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। मजबूरी में परिजनों ने घायलों को टेंपो के सहारे जिला अस्पताल पहुंचाया।

सवाल उठता है कि जब सुबह 7बजे डॉक्टर ने रेफर कर दिया था, तो एंबुलेंस अभी तक क्यों नहीं आई?

इस घटना ने महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति को उजागर कर दिया है। बीते कुछ दिनों में लगातार मारपीट और झगड़ों की घटनाएं सामने आ रही हैं। क्षेत्रीय जनता का कहना है कि कोतवाली क्षेत्र में हो रही घटनाओं पर कोतवाली प्रभारी की कोई ठोस पकड़ नहीं दिख रही।

जनता की मांग:

1. इस मामले में तत्काल जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।


2. एम्बुलेंस सेवा की लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब लिया जाए।


3. कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोलिंग और निगरानी को बढ़ाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।


4. यदि कोतवाली प्रभारी इस क्षेत्र की स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पा रहे, तो उन्हें हटाया जाए या उनके स्थान पर सक्षम अधिकारी की नियुक्ति की जाए।