रायबरेली-पुलिस नें महिला को किया गिरफ्तार:अविवाहित युवक को प्रेम जाल में फंसाकर आत्महत्या के लिए किया था मजबूर,,,,

रायबरेली-पुलिस नें महिला को किया गिरफ्तार:अविवाहित युवक को प्रेम जाल में फंसाकर आत्महत्या के लिए किया था मजबूर,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली- एक महिला द्वारा अविवाहित युवक को प्रेम जाल फंसाकर उसका शोषण करने और उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने महिला की गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 
             मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव सावाँपुर मजरे सावाँपुर नेवादा गांव का है। घटना 09 मई की है। गांव के रहने वाले हरिश्चन्द्र ने आरोप लगाया कि घटना के पूर्व से उसके 22 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार को उसकी जगतपुर थाना क्षेत्र की रिश्तेदार 30 वर्षीय विवाहिता महिला सपना प्रेम जाल में फंसाकर पति के चोरी से रात में अपने घर बुलाती थी और उसका शोषण करती थी। रात रात भर जब न आने से पीड़ित हरिश्चंद्र ने बेटे से पूछा तो उसने महिला द्वारा उसे जबरन घर बुलाने, शोषण करने और धन उगाही करने के बारे मे बताया। उसके बेटे ने जब विरोध किए तो महिला उसे दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। इसी बात से बेटा आहत रहने लगा था और खाना पीना छोड़ दिया । जिसके बाद 09 मई को उसने महिला मजबूर करने से जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। आरोप है कि दाह संस्कार समेत तेरहवीं के बाद पीड़ित जब शिकायत दर्ज कराने कोतवाली पर गया तो पुलिस ने मुकदमा करने से इनकार कर दिया। आखिरकार एसपी हस्तक्षेप के बाद उनके आदेश पर ऊंचाहार पुलिस ने 03 जून को मुकदमा दर्ज कर लिया और बुधवार को आरोपी महिला को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश मुकदमा पंजीकृत कर जगतपुर थाना क्षेत्र के भवानी का पुरवा निवासी सपना पत्नी हरिश्चंद्र को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।