रायबरेली-एक भाजपा नेता पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार युवकों से रुपए ऐंठने का आरोप

रायबरेली-एक भाजपा नेता पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार युवकों से रुपए ऐंठने का आरोप

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली - भाजपा के जिला महामंत्री पर चार युवकों ने  नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है । चारों पीड़ित युवकों ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन  कर रही है ।
        ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर ऐहारी निवासी आजाद कुमार पटेल , दिलमन पुर गांव निवासी दिलीप कुमार पटेल , डिडौली गांव निवासी दीपचंद और टिंकू का कहना है कि उनकी मुलाकात कुछ समय पहले जगतपुर थाना क्षेत्र के गांव कुसुमी कल्याणपुर निवासी सोनू सिंह से हुई थी । वह बीजेपी के जिला महामंत्री है । युवकों का आरोप है कि उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे चालीस चालीस हजार रुपए लिए । काफी इंतजार का बाद जब उन्हें नौकरी नहीं मिली तो युवकों ने उनसे अपने रुपए वापस मांगे । आरोप है कि रूपये वापस मांगने पर अब वह धमकी देते है ,और रूपये वापस करने से इनकार कर दिया । परेशान होकर चारों युवक कोतवाली पहुंचे और मामले की तहरीर दी है । कार्यवाहक कोतवाल सियाराम राजपूत ने बताया कि जहां रुपए का लेनदेन हुआ है वह स्थल जगतपुर थाना क्षेत्र का बताया जाता है , फिर मामले की पड़ताल की जा रही है ।