Raibareli-सरकार के दिशा निर्देशों का किया गया उल्लंघन बिना मार्क्स के मनाया गया थाना दिवस दिवस*

Raibareli-सरकार के दिशा निर्देशों का किया गया उल्लंघन बिना मार्क्स के मनाया गया थाना दिवस दिवस*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सत्यम बाजपेई 


रायबरेली-जगतपुर कोतवाली परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में मात्र 20 शिकायतें मिली, जिसमें तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शनिवार को तहशीलदार अजय गुप्ता नायाब तहशीलदार सत्या राज यादव वा जगतपुर कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव की अध्यक्षता में  थाना दिवस में संयुक्त रूप से शिकायतें सुनीं। तहसीलदार अजय गुप्ता ने बताया कि थाना दिवस में  राजस्व व थाना संबंधित 20 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें तीन शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। वहीं शेष बची शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व की टीम बनाकर मौके पर भेजी गयी है। उनका भी जल्द निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव के अलावा राजस्व व संबंधित विभागों के कर्मी मौजूद रहे।


कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव वा तहसीलदार अजय गुप्ता नायाब तहसीलदार सत्या राज यादव ने भी माक्स  का उपयोग नहीं किया।         कोरोना वायरस के मद्देनजर देखते हुए। भारत सरकार ने गाइडलाइंस जारी की पब्लिक प्लेस में मार्क्स लगाना अनिवार्य होगा। लेकिन जगतपुर कोतवाल में समाधान दिवस के दिन उच्च अधिकारियों के द्वारा सरकार के दिशानिर्देशों का पुरजोर तरीके से उल्लंघन किया गया। क्या तहसीलदार महोदय क्या आपको गाइडलाइंस के बारे में नहीं पता। सोचने वाली बात है। आकर उच्च अधिकारियों के द्वारा सरकार के निर्देशों का पालन नहीं किया। जाएगा तो आम जनमानस इन नियमों का कैसे पालन करेगा।