रायबरेली- जमुनापुर चौराहे पर तेज बारिश के चलते राजमार्ग मार्ग पर गिरा पेड़ बिजली का खम्भा गिरने से यातायात प्रभावित,,,

रायबरेली- जमुनापुर चौराहे पर तेज बारिश के चलते राजमार्ग मार्ग पर गिरा पेड़ बिजली का खम्भा गिरने से यातायात प्रभावित,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी


 ऊंचाहार-रायबरेली- सुबह से हो रही तेज बारिश के चलते राजमार्ग मार्ग पर एक पेड़ और बिजली का खम्भा गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले में बिजली विभाग को सूचना दी गई है। 
क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे के निकट उन्नाव प्रयागराज राजमार्ग पर रविवार को तेज हवा और बारिश के चलते एक पेड़ और बिजली खम्भा गिर गया। इस घटना से न सिर्फ राजमार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ अपितु पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।ग्रामीण कई घटने से शिव पूजन तिवारी, राममणी  तिवारी, सागर साहू राहुल, अंकुश, अकिंत,सुधाकर साहू, अरूण साहू आदि ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी किन्तु समाचार संकलन तक कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा था। इससे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। 
इस मार्ग से हजारों राहगीरों का इसी मार्ग से प्रतिदिन आना जाना होता है। इसी मार्ग से भारी वाहन भी गुजरते हैं जिसके चलते थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। 
स्थानीय निवासियों ने भीगते हुए किसी तरह पैदल और साईकिल सवार लोगों के आवागमन बहाल किया किन्तु मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी नहीं है। 
इस सम्बन्ध में एसडीओ को फोन कर जानकारी करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया अधिशाषी अभियंता धीरेन्द्र सिंह से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके फोन से संपर्क नहीं सका।