रायबरेली-ऊंचाहार कानपुर राजमार्ग किनारे बने तीन घरों को अज्ञात चोरों नें निशाना, पुलिस के हाथ खाली,,,,

रायबरेली-ऊंचाहार कानपुर राजमार्ग किनारे बने तीन घरों को अज्ञात चोरों नें निशाना, पुलिस के हाथ खाली,,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी




ऊंचाहार-रायबरेली-बाहरपुर गांव स्थित ऊंचाहार कानपुर राजमार्ग किनारे बने तीन घरों को अज्ञात चोरों द्वारा निशाना बनाते हुए दरवाजे पर लगे ताले की कुंडी को काटकर घर में प्रवेश कर गए। गांव निवासी नेता देवी ने बताया कि घर में ताला बंद कर वह होरैसा गांव गई हुई थी, इसी दौरान चोर दरवाजे पर लगे ताले की कुंडी को काटकर अंदर प्रवेश करते हुए कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर लाकर में रखे 20 हजार नगदी समेत सवा लाख कीमत के आभूषण चुरा ले गए। इसी तरह गांव की ही पूजा बिहार प्रदेश स्थित अपनी ससुराल गई हुई थी, चोरों ने उनके मकानों के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर घर में प्रवेश करते हुए अलमारी में रखे लाखों कीमत के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए। तीसरी घटना गांव के ही अंकित कुमार के घर हुई है। अंकित राजस्थान शहर में परिवार समेत ईंट भट्टे पर मजदूरी करने गया हुआ है। रविवार की रात चोर उनके दरवाजे का भी ताला तोड़कर घर में घुसते हुए अलमारी में रखें लाखों कीमत के सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए।