रायबरेली-खंड शिक्षा अधिकारियों ने बिना मान्यता स्कूलों को बंद कराने में नहीं दिखाई रुचि , बीएसए ने कहा कि नियम विरुद्ध और उदासीनता

रायबरेली-खंड शिक्षा अधिकारियों ने बिना मान्यता स्कूलों को बंद कराने में नहीं दिखाई रुचि , बीएसए ने कहा कि नियम विरुद्ध और उदासीनता

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -बिना मान्यता के गांव गांव चल रहे स्कूलों को बंद कराने के शासन के निर्देश के बावजूद जिम्मेदार रुचि नहीं ले रहे है । समय सीमा व्यतीत हो जाने के बाद जब कही से कोई प्रगति नहीं दिखी तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने  कड़ा पत्र लिखा है और इसे शासन के निर्देशों की अवहेलना और उदासीनता बताया है ।
         दरअसल शासन द्वारा निर्देश दिया गया था कि 15 जुलाई तक बिना मान्यता के चल रहे सभी स्कूलों को बंद कराके या उनके विरुद्ध कार्रवाई करके इसका एक प्रपत्र भरकर शासन को भेजा जाए । साथ ही इस बात का प्रमाण पत्र भी देना था कि संबंधित क्षेत्र में एक भी विद्यालय बिना मान्यता के नहीं संचालित हो रहा है । मजेदार बात यह है कि शासन के निर्देश को किसी ध्यान ही नहीं दिया , ऊंचाहार ने कुल 33 विद्यालय बिना मान्यता के संचालिए हो रहे हैं। इस संबंध में जूनियर शिक्षक संघ ने बाकायदा एक पत्र भी जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपा था । इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई । शासन द्वारा तय समय सीमा बीत जाने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़ा पत्र लिखा है । जिसमें उन्होंने शासन के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि यह कृत्य शासन के निर्देशों की अवहेलना और उदासीनता है । उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि तत्काल अपेक्षित प्रपत्र भेजा जाए अन्यथा की दशा में कार्रवाई होगी जिसकी जिम्मेदारी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की होगी ।