रायबरेली-उपसचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने क्षेत्र की तीन ग्राम सभाओं का किया निरीक्षण

रायबरेली-उपसचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने क्षेत्र की तीन ग्राम सभाओं का किया निरीक्षण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


निरीक्षण में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों की जमीनी हकीकत की हुई परख



बछरावां-रायबरेली- विकास क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को उपसचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों की जमीनी हकीकत की परख की गई। जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की विगत कुछ दिन पूर्व जनपद एवं प्रदेश के अधिकारियों के द्वारा विकास क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का सर्वे किया गया था। उसी की जमीनी हकीकत की परख एवं निरीक्षण करने के उद्देश्य से भारत सरकार की उपसचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय डॉक्टर मोना यास्मीन ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र की करनपुर, बहादुरपुर एवं सब्जी ग्राम सभा का निरीक्षण कर उक्त ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का सर्वे किया और उनसे बातचीत भी की। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर मोना यास्मीन (उपसचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार) का यह निरीक्षण भारत सरकार की कल्याणकारी योजना "प्रधानमंत्री आवास योजना" को योजना के जरूरतमंद पात्रों एवं लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से संबंधित था। जिसके दौरान उन्होंने उक्त पात्रों को इन ग्राम सभाओं में चिन्हित किया जो वास्तव में उक्त योजना के अंतर्गत पात्रता सूची में आते हैं। ताकि उन्हें सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ मिल सके। इस मौके पर  बहादुरपुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान नीरज कुमार, करनपुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान रहमत अली, सब्जी ग्राम सभा की ग्राम प्रधान शिवदेवी, खंड विकास अधिकारी शिव बहादुर सिंह ग्राम विकास अधिकारी शिखर शुक्ला, ग्राम विकास अधिकारी आलोक शुक्ला सहित खंड विकास कार्यालय अधिकारी कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।