रायबरेली-गंगा का लगातार बढ़ रहा जलस्तर , प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

रायबरेली-गंगा का लगातार बढ़ रहा जलस्तर , प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार- रायबरेली -पहाड़ी और मैदानी भागों में लगातार हो रही बरसात का असर चारों ओर नजर आ रहा है । गंगा नदी का जलस्तर भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है । जिसे देखते हुए तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने गंगा तटों का निरीक्षण किया है।
     विगत तीन दिनों से हो रही लगातार बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त है। खेत में फसलों के लिए यह बरसात जहां एक ओर अमृत वर्षा है वहीं कामकाजी लोगों के लिए बड़ी समस्या पैदा किए हुए है। लगातार हो रही बरसात से आम जनजीवन ठहर सा गया है , लोग घरों में कैद है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऊंचाहार क्षेत्र में गंगा का तटीय क्षेत्र काफी ऊपर है , इसलिए अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की संभावना नहीं है, किंतु प्रशासन चौकन्ना हुआ है। प्रयागराज समेत कई स्थानों पर रिहायशी इलाकों में गंगा का पानी घुस जाने को लेकर सोमवार को तहसीलदार आकांक्षा दीक्षित ने गंगा तटों का निरीक्षण किया । उन्होंने गोकना गंगा घाट पहुंचकर गंगा नदी के उफान को देखा और वहां तीर्थ पुरोहितों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी । तीर्थ पुरोहित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि स्नानार्थियों को तट के किनारे स्नान करने की सलाह दी जा रही है । नदी का जल सीढ़ियों तक पहुंच गया है । करीब आधा दर्जन सीढ़ियां जल में डूब चुकी है।