रायबरेली-अपटा गाँव में एक किशान के घर पांच लाख की चोरी,,,,,

रायबरेली-अपटा गाँव में एक किशान के घर पांच लाख की चोरी,,,,,

-:विज्ञापन:-




     रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र के अपटा मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में एक किसान के घर से चोरी की घटना सामने आई है। किसान अजीत प्रताप सिंह के घर से चोरों ने 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए।
बुधवार की रात की घटना है। किसान अजीत प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। उनकी वृद्ध मां बरामदे में सो रही थीं। रात के अंधेरे में चोर दरवाजे से घर में घुसे। उन्होंने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे सभी गहने चुरा लिए।बृहस्पतिवार की सुबह जब परिवार की नींद खुली तो अलमारी खुली और सामान बिखरा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इलाके में पिछले कुछ समय से रात में छतों पर ड्रोन की उड़ान और संदिग्धों की आवाजाही से ग्रामीण परेशान हैं। चोरी की घटनाओं के कारण ग्रामीण रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।कोतवाल संजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।