गांधी जयंती पर बोले सीएम योगी, कहा – पूज्य बापू देश की आजादी के महानायक, अंग्रेजों को देश छोड़ने को किया मजबूर
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं, सीएम योगी के दौरे का दूसरा दिन आज योगी आदित्यनाथ सुबह पूजा अर्चना किए. टाउन हॉल स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए और शास्त्री चौक चौराहे पर लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए.
सीएम योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर दौरा कर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की आज जयंती है, शास्त्री चौक चौराहे पर प्रतिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माल्यार्पण किया। सीएम योगी ने कहा कि गांधी जी देश की आजादी के महानायक है.
सीएम ने कहा पूरा देश आज गांधी जी को नमन कर रहा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि गांधी जी ने दुनिया को सत्य,अहिंसा का मार्ग दिखाया और पूज्य बापू ने अंग्रेजों को देश छोड़ने को मजबूर किया, मुख्यमंत्री ने कहा गांधी जी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी गई थी. और लाल बहादुर शास्त्री और बापू को मुख्यमंत्री ने विनम्र श्रद्धांजलि दी.

rexpress 