रायबरेली- चोर से कहो चोरी करो मै साहूकार बना दूंगा,,,,,?

रायबरेली- चोर से कहो चोरी करो मै साहूकार बना दूंगा,,,,,?

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली- बीते शनिवार की रात चोरी हुई टैक्टर की ट्राली के मामले में ट्राली तो बरामद हो गई लेकिन चोरों के साथ थाने में डील होने के बाद छोड़ देने का मामल सामने आया है। अब जब चोरों से होगी सांठ गांठ तो अपराध कैसे रुकेगा।
           बताते चलें कि बीते शनिवार को एक भट्ठे से सवैया हसन गांव निवासी बड़कू लकड़ी ठेकेदार की ट्राली गायब हो गई थी। जिसके बाद भुक्तभोगी ने ट्राली चोरी होने की तहरीर थाने में दी थी। जिसके बाद सभी समाचार पत्रों ने खबर को प्रमुखता से छापा था खबर छपने के बाद हरकत में आई पुलिस ने उसी गांव के तीन लोगों पकड़ा और पूछताछ करने के बाद टैक्टर की ट्राली प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र से बरामद भी हो गई लेकिन सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार पुलिस ने ट्राली को थाने लाना उचित नहीं समझा है। बल्कि ट्राली चोरी में संलित तीनों लोगों से लंबी डील होने के बाद बाइज्जत बरी कर घर भेज दिया गया है। वही ट्राली के मालिक ठेकेदार से ट्राली चोरी न होने की एक समझौता पत्र भी लिखा लेने की बात सामने आ रही है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है। कि अब पुलिस चोरी के मामले में भी सामान बरामद होने के बाद जब समझौता करेगी तो क्षेत्र की सुरक्षा भगवान भरोसे है। हालांकि इस मामले से पुलिस की कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हैं।

कप्तान साहब एक दिन औचक निरीक्षण कर कोतवाली में लगे सीसीटीवी की पुटेज निकाल ले कौन दलाल है यहाँ बैठकर करते हैं दलाली दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा,,,,?