रायबरेली-पहले दुष्कर्म का आरोप लगाकर जेल भेजवाया , अब पीड़िता मांग रही दो लाख रूपये

रायबरेली-पहले दुष्कर्म का आरोप लगाकर जेल भेजवाया , अब पीड़िता मांग रही दो लाख रूपये

-:विज्ञापन:-





     रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली - दुष्कर्म के एक मामले में बड़ी हैरत करने वाली बात सामने आई है । एक युवक पर उसने पहले दुष्कर्म का आरोप लगाकर जेल भेजवा दिया , अब वह जेल जाकर आरोपित से उसके पिता से मामले में सुलहनामा करने के लिए दो लाख रूपये मांग रही है । आरोपित के पिता ने कोतवाली में लिखित शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है ।
       कोतवाली क्षेत्र के गांव नया पुरवा निवासी अवधेश कुमार का कहना है कि उनके पुत्र कौशलेंद्र पर क्षेत्र के कबीर बाबा तिराहा के पास किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था । जिसमें पुलिस ने उसके पुत्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया । उसका बेटा अभी भी जेल में है । इस दौरान महिला दो बार जेल जाकर उसके बेटे से मिल चुकी है , उसने उसके बेटे से कहा कि यदि जेल से छूटना चाहते हो तो अपने पिता से कहो कि वह दो लाख रूपये दे दें , अन्यथा पूरी जिंदगी जेल में सड़ जाओगे ।  आरोप है कि महिला ने युवक के पिता और घर वालों को भी धमकी दिया कि यदि दो लाख रूपये नहीं दोगे तो तुम्हारे बेटे को जेल से बाहर नहीं निकलने देगी । महिला द्वारा लगातार धमकाने से परेशान होकर आरोपित के पिता ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी है । कार्यवाहक कोतवाल सियाराम राजपूत का कहना है कि मामले में विवेचना की जा रही है , विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी ।