युवती का अश्लील वीडियो बनाकर युवक ने किया ब्लैकमेल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
अश्लील वीडियो बनाकर युवती को पैसे के लिए किया ब्लैकमेल
राज्य महिला आयोग की शिकायत के बाद आरोपी पर दर्ज किया गया केसमहराजगंज पुलिस मामला दबाने की कर रही थी कोशिश, युवक पकड़ से दूर
रायबरेली-हद तो तब हो गई, जब पीडि़ता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पीड़िता ने राज्य महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।महराजगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती की दोस्ती फेसबुक के जरिए अमेठी जिले के शिवरतनगंज के खेखरुवा गांव के रहने वाले मनीष सिंह से हुई थी। दोनों वीडियो कॉलिंग पर बात करने लगे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और युवक ने बहला-फुसला कर युवती के साथ अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक ने अश्लील वीडियो दिखाकर एक बार
=
युवती से 25 हजार ऐंठ लिए। चंद दिनों बाद युवक लड़की से भारी भरकम रुपये की डिमांड करने लगा।
युवती ने बड़ी धनराशि देने से असमर्थता जताने पर तो आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर युवती का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद युवती कार्रवाई कराने के लिए महराजगंज पहुंची। आरोप है कि उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई, तब उसने राज्य महिला आयोग की शरण ली। राज्य महिला आयोग के दखल पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

rexpress
