रायबरेली-ऊंचाहार एनटीपीसी ग्रिड की जरूरत एवं मांग के अनुसार चलती हैं बिजली इकाइयां,,,,,

रायबरेली-ऊंचाहार एनटीपीसी ग्रिड की जरूरत एवं मांग के अनुसार चलती हैं बिजली इकाइयां,,,,,
रायबरेली-ऊंचाहार एनटीपीसी ग्रिड की जरूरत एवं मांग के अनुसार चलती हैं बिजली इकाइयां,,,,,

-:विज्ञापन:-




     रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली-एनटीपीसी सहित संपूर्ण विद्युत क्षेत्र की बिजली इकाइयां बिजली की मांग एवं जरूरत के हिसाब से चलाई जाती हैं। विद्युत उत्पादन का नियंत्रण ग्रिड सिस्टम द्वारा किया जाता है।  एनटीपीसी ऊंचाहार के जनसंपर्क अधिकारी  ने बताया कि एनटीपीसी ऊंचाहार की जो दो इकाइयां बंद की गईं हैं वो चालू हालत में थी लेकिन उत्तरी ग्रिड द्वारा मांग नहीं होने एवं इकाइयों को बंद करने के आदेश का अनुपालन करते हुए इकाइयों को बंद करना पड़ा। ऊंचाहार विद्युत परियोजना की सभी इकाइयां अपनी पूरी क्षमता के साथ बिजली उत्पादन करने में सक्षम हैं और ग्रिड द्वारा निर्देश मिलने पर तत्काल चालू कर दिया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि ऊंचाहार विद्युत ग्रह देश का जान माना विद्युत ग्रह है जिसने विद्युत उत्पादन के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण, राख सदुपयोग, सामाजिक दायित्व बोध एवं कार्य निस्तारण में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कीर्तिमान  रचने एवं अनेक पुरस्कार हासिल करके भारतीय विद्युत क्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा कायम की है।