रायबरेली-ARTO साहब! नंबर प्लेट छिपा कर सड़क पर फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन, आखिर नजरअंदाज क्यों??

रायबरेली-ARTO साहब! नंबर प्लेट छिपा कर सड़क पर फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन, आखिर नजरअंदाज क्यों??

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-ओवरलोड पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के आदेश का असर जिम्मेदार अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा है।

नतीजा ओवरलोड वाहन नंबर प्लेट छुपाते हुए बेखौफ होकर दिनदहाड़े ऊंचाहार तहसील मुख्यालय की सड़कों से गुजरते रहते हैं। वहीं, जिम्मेदार इन पर कार्रवाई करने के बजाय ओवरलोडिंग को नजरअंदाज कर देते हैं। इससे सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ ही अक्सर दुर्घटनाएं भी घटित होती रहती है।

क्षेत्र में सुबह से ही मौरंग व गिट्टी तथा मिट्टी लदे डंपर सड़कों पर फर्राटा भरते दिखने लगते हैं। इन डंपरों में कहने को नंबर प्लेट तो लगी होती है, लेकिन वह दिखाई नहीं पड़ती है।

इनके द्वारा आनलाइन चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट को छिपा दिया जाता है। कई डंपर में तो नंबर प्लेट के अंक को भी खुरेंच दिया गया है। सबसे बड़ी बात बिना नंबर प्लेट वाले ओवरलोड डंपर कस्बा चौराहा से लेकर तहसील मुख्यालय के द्वारा से होकर गुजरते हैं।

कागजी खानापूर्ति को यातायात तथा परिवहन विभाग द्वारा महीने में एक दो बार एक या दो डंपरों पर कार्यवाही कर वापस चले जाते हैं। वहीं तहसील प्रशासन तथा पुलिस इन डंपरों को देखकर दूसरी ओर मुंह घुमा लेते हैं, यह तस्वीर अक्सर देखने को मिलती रहती है।

पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी ओवरलोड डंपर रायबरेली प्रयागराज राष्ट्रीय मार्ग से लेकर ऊंचाहार कानपुर राजमार्ग पर बेखौफ फर्राटा भरते रहते हैं। यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई महज कागजों तक ही सीमित है।

जिम्मेदार बिना नंबर प्लेट के फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही को लेकर कितना गंभीर है इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।

एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवर्तन दल द्वारा ओवरलोड वाहनों का चालान कर ओवरलोडिंग बंद कराने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। बिना नंबर प्लेट के वाहन संचालित मिलने पर पांच हजार का जुर्माना लगाने के प्रावधान है।