रायबरेली-राजमार्ग पर पैदल जा रहे बुजुर्ग को लोडर ने कुचला , मौके पर हुई मौत

रायबरेली-राजमार्ग पर पैदल जा रहे बुजुर्ग को लोडर ने कुचला , मौके पर हुई मौत

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-घर से पैदल जा रहे एक बुजुर्ग की राजमार्ग पर लोडर की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
           कोतवाली क्षेत्र के सादे की बाजार मजरे अरखा गाँव निवासी राम प्रसाद 72 वर्ष रविवार को पड़ोसी गाँव हरबंधनपुर रिश्तेदारी जाने के लिए घर से बताकर निकले थे। वह जैसे लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अरखा ऐश डाइक मोड़ के पास सड़क पार कर रहे थे कि तभी अचानक एक तेज रफ्तार लोडर ने उन्हें टक्कर मार दिया और चालक लोडर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में बुजुर्ग राम प्रसाद गम्भीर रूप से घायल हो उन्हें ईलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया किन्तु डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत की सूचना मिली है। पुलिस को मौके पर भेजकर आगे की कार्रवाई कराई जा रही है। दुर्घटना में शामिल लोडर को हिरासत में ले लिया गया है।