रायबरेली-दिनदहाड़े महिला से लूट, असलहे के बल पर वारदात को अंजाम

रायबरेली-दिनदहाड़े महिला से लूट, असलहे के बल पर वारदात को अंजाम

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली- डीह-डीह थाना क्षेत्र के पूरे पाठक मजरे विरनावां गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई जब शौच के लिए जा रही एक महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहे के बल पर लूट लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश महिला को रोककर धमकाने लगे और जबरन उसके गले से सोने की चैन, नाक से कील और पैरों से चांदी के पायल छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेजी से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और पीड़िता से पूछताछ कर आस-पास के इलाकों में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। फिलहाल बदमाशों का सुराग नहीं लग सका है।

गांव में दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।