रायबरेली-प्रधान प्रतिनिधि पर पुरानी ईंटें जबरन उठाने का आरोप, वीडीओ नें दिये जांच के आदेश,,,,,

रायबरेली-प्रधान प्रतिनिधि पर पुरानी ईंटें जबरन उठाने का आरोप, वीडीओ नें दिये जांच के आदेश,,,,,

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी



 ऊंचाहार-रायबरेली--प्रधान प्रतिनिधि पर पुरानी ईंटें जबरन उठाने का आरोप लगा है। साथ ही, इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का भी आरोप है। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
सावापुर नेवादा गांव के निवासी रावेंद्र कुमार ने उपजिलाधिकारी/तहसीलदार को एक प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के किरवाहार गांव में पृथ्वी पाल के दरवाजे से ओमप्रकाश के दरवाजे तक लगभग 200 मीटर लंबा खड़ंजा 20 वर्ष पहले लगाया गया था।रावेंद्र कुमार का आरोप है कि ग्राम प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि देशराज लोधी ने इस पुराने खड़ंजे की ईंटें उखाड़कर उठा ली हैं, जिससे सरकारी धन का नुकसान हुआ है।
शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उसी स्थान पर अब इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन यह कार्य मानक विहीन है। निर्माण में गिट्टी का उपयोग नहीं किया जा रहा है और केवल राख डालकर इंटरलॉकिंग की जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है।रावेंद्र कुमार ने मांग की है कि मानक विहीन इंटरलॉकिंग निर्माण की जांच कर इसे मानक के अनुरूप बनवाया जाए, ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग रोका जा सके। उन्होंने पुराने खड़ंजे की ईंटें हटाए जाने के मामले में भी कार्रवाई की मांग की है। इस शिकायत के बाद, खंड विकास अधिकारी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।