पराई औरत का चक्कर, 'बेवफाई' की सनक से 'कसाई' बनी पत्नी...दवा पिला काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट; चिल्लाता रहा अंसार अली

पराई औरत का चक्कर, 'बेवफाई' की सनक से 'कसाई' बनी पत्नी...दवा पिला काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट; चिल्लाता रहा अंसार अली

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

यूपी के अमेठी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने पति को नशीली दवा पिलाई और फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके अलावा उसने पति के शरीर पर उसी चाकू से जानलेवा हमला किया।

घटना को अंजाम देने के बाद पत्‍नी उसे घायल अवस्‍था में छोड़कर वहां से फरार हो गई। स्‍थानीय लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीडि़त को अस्‍पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला जनपद के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मैगलगंज कचनाव गांव का है। यहां रहने वाले अंसार अली का एक महिला से अवैध संबंध था। जिसकी खबर उसकी दूसरी पत्नी को भी लग गई। जिसके चलते आए दिन घर में दोनों पत्नियों के चलते विवाद होता रहता था। वहीं, रविवार को मौका पाकर दूसरी पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

पति को किया बेहोश फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट

घटना को अंजाम देने से पहले दूसरी पत्नी ने पति को नशीली दवा खिलाई। वहीं, दवा खाने से पति जब बेहोश हो गया तो पत्नी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। साथ ही उस पर जानलेवा हमला भी किया। इसके बाद मौके से फरार भी हो गई। पत्नी के हमले से पति की हालत गंभीर है। फिलहाल उसका रायबरेली एम्स में इलाज चल रहा है।

घर से आ रही थी कराहने की अवाज

अंसार अली के भाइ ने पुलिस को बताया कि उसने उसकी पत्‍नी को घर से भागते हुए देखा था। जब वो भागी तो घर से तेज-तेज कराहने की आवाज आ रही थी। जिसके बाद हम घर के पास पहुंचे तो दूसरी पत्नी नजनी बाहर भाग रही थी। जब घर के अंदर गए तो भाई का शरीर खून से लथपथ था और प्राइवेट पार्ट कटा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया थाना इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप ने बताया सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की वजह दो पत्नी के बीच चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है।