रायबरेली- विधायक मनोज पान्डेय नें मृतक के परिवारजनों को पोंछे आंसू किय हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी वादा,,,,

रायबरेली- विधायक मनोज पान्डेय नें मृतक के परिवारजनों को पोंछे आंसू  किय हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी वादा,,,,
रायबरेली- विधायक मनोज पान्डेय नें मृतक के परिवारजनों को पोंछे आंसू  किय हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी वादा,,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-उमरन में एक दिहाड़ी श्रमिक का शव एक दुकान के बाहर मिलने से सनसनी फैल गई। उन्हें समझाने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गए। घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने मृतक के परिवारजनों को आंसू पोंछे और सरकारी मदद समेत हत्यारोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और उनपर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
दरअसल मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र क्षेत्र के उमरन बाजार का है। जानकारी मिली है कि उमरन गांव निवासी रामखेलावन पासी उर्फ घसीटे (50) पुत्र बदलू गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम वह गेहूं की सिंचाई कर घर लौटा। कुछ देर बाद बाजार जाने की बात कहकर वह घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। सुबह उमरन बाजार में एक दुकान के सामने उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सिर पर चोट के निशान थे और शव के ऊपर एक चाकू भी रखा मिला। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सलोन ऊंचाहार मार्ग पर जाम लगा दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्या की घटनाओं में कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। मृतक के भाई रामदेव ने कहा कि वे लोग अपने भाई की खेत मे तलाश कर रहे थे लेकिन बाद में जानकारी मिली कि उनका शव उमरन बाजार में पड़ा है। उनके शव के पास एक चाकू भी रखा पड़ा मिला। हत्या के पीछे किसका हाथ हैं वह नहीं जानते क्योंकि उनका भाई किसी से बहस तक नही किया करता था। किसान रामखेलावन की हत्या कर शव फेंके जाने और परिवारजन द्वारा मार्ग जाम की सूचना पर उनके कष्ट और दुःख में शामिल होने पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक मनोज कुमार पाण्डेय स्वयं मौके पर पहुंचे ओर उनके दुःख दर्द में शामिल हुए हत्यारोपियों की गिरफ़्तारी और उनपर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया साथ सरकार की ओर से मदद दिलाने का विश्वास दिलाया। विधायक द्वारा मिले आश्वासन पर मृतक परिवारजनों ने भरोसा जताते हुए मार्ग बहाल हुए शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी हो गए हैं। 
इस संबंध में सीओ सलोन प्रदीप कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है। मौके पर साक्ष्य जुटाए जा रही है। जाँच करके उचित कार्रवाई की जा रही है।