रायबरेली-ऊंचाहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

रायबरेली-ऊंचाहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
रायबरेली-ऊंचाहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार,रायबरेली-बिहार में एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत और नीतीश कुमार के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के प्रबल संकेतों के बीच ऊंचाहार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इज़हार किया।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी (अवध क्षेत्र) के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष चंद कौशल ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह लेकर आई है। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणामों ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन पर भरोसा करती है।उत्सव के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे पवन सिंह (मंडल अध्यक्ष),विकास श्रीवास्तव (महामंत्री),
अरविंद शर्मा (मंडल महामंत्री),
डॉ. पी. कुमार,शैलेन्द्र मौर्य,पवन गुप्ता,वाल्मीक यादव,
सौरभ यादव,ब्रजेश यादव,
अजय पांडे,सुधीर पांडे आदि।कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती देगी।