शिक्षक संघ कार्यकारिणी में बदलाव, अनीता बनी कार्यवाहक अध्यक्ष

शिक्षक संघ कार्यकारिणी में बदलाव, अनीता बनी कार्यवाहक अध्यक्ष

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा डलमऊ में बैठक के उपरांत सर्वसम्मति से दो बदलाव किए गए जिसमें अनीता को डलमऊ ब्लॉक का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  प्राथमिक विद्यालय नरसवा में जनपदीय महामंत्री शैलेश यादव व संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र की अगुवाई में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की जनपदीय कार्यकारिणी में डलमऊ ब्लॉक अध्यक्ष  राम प्रसाद कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत है इसलिए उन्होंने स्वेच्छा से डलमऊ ब्लॉक के अध्यक्ष पद को छोड़ दिया। बैठक के दौरान रंजीता को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत कर दिया गया। इस दौरान बैठक में राजेश चौधरी, मिथिलेश मौर्य, शिवमोहन सिंह, सत्येंद्र यादव, नवनीत पटेल सहित समस्त पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।