रायबरेली-अटल ने भारतीय राजनीति , साहित्य और पत्रकारिता को प्रदान की शक्ति - अभिलाष कौशल

रायबरेली-अटल ने भारतीय राजनीति , साहित्य और पत्रकारिता को प्रदान की शक्ति - अभिलाष कौशल

-:विज्ञापन:-


       रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई अद्भुत व्यक्तित्व के महान व्यक्ति थे । उन्होंने न सिर्फ भारतीय राजनीति को आदर्श और शुचिता प्रदान की अपितु हिंदी साहित्य और पत्रकारिता में नया आयाम गढ़ा और उसे शक्ति प्रदान की । यह विचार शुक्रवार को अटल जी की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने व्यक्त किए ।
      नगर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता ने कहा कि अटल जी को उनके विनम्र स्वभाव , बौद्धिक क्षमता , उत्कृष्ट व्यक्तित्व और राजनीति में आदर्श तथा सुचिता के लिए जाना जाता है । उन्होंने भारतीय साहित्य और पत्रकारिता को नया आयाम दिया था । उनके द्वारा की गई पहल , उनके विचार और उनकी दृष्टि ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी । भाजपा नेता ने कहा कि अटल जी की विरासत अमर है , आज वो हमारे बीच नहीं है किंतु उनका अद्भुद व्यक्तित्व हमेशा भारत देश को प्रेरणा देता रहेगा । इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष  पवन सिंह , राजकुमार तिवारी , राजू सोनी , विकास श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री अजय यादव, विनीत कौशल, आनंद तिवारी , अरविंद कुमार, गुलाम मुस्तफा आदि लोग उपस्थित रहे।