रायबरेली-प्रशासन ने जलवाये अलाव,,,

रायबरेली-प्रशासन ने जलवाये अलाव,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार-रायबरेली-कड़ाके की ठंड को देखते हुए तहसील प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाए है। जिससे लोगों ने राहत महसूस की है ।
      विगत कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से राहगीरों और फुटपाथ के दुकानदारों को परेशानी हो रही थी । तहसील प्रशासन ने शुक्रवार को सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है । क्षेत्र के सवैया तिराहा पर दुकानदार कई दिनों से अलाव जलाए जाने की मांग कर रहे थे । शुक्रवार को तिराहा पर अलाव जलाया गया । जिसका लोगों ने स्वागत किया है । अलाव की व्यवस्था क्षेत्रीय  लेखपाल प्रमोद गुप्ता ने की है ।  दुकानदार मनोज मौर्य , लल्ला मौर्य , नरेंद्र सिंह आदि ने प्रशासन की सराहना की है ।