रायबरेली-उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव , ऊंचाहार एसडीएम न्यायिक भी बदले

रायबरेली-उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव , ऊंचाहार एसडीएम न्यायिक भी बदले

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जिले में चार एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है , जिसमें ऊंचाहार एसडीएम न्यायिक को बदल दिया गया है। अब महराजगंज एसडीएम रहे सचिन यादव ऊंचाहार के एसडीएम न्यायिक होंगे।
     जिलाधिकारी ने ऊंचाहार एसडीएम न्यायिक रहे अहमद फरीद खान को इसी पद पर सदर तहसील भेजा है । अब वह सदर तहसील के एसडीएम न्यायिक होंगे । उधर गौतम सिंह को महराजगंज तहसील का नया एसडीएम बनाया गया है। जबकि अभी तक महराजगंज के एसडीएम रहे सचिन यादव को ऊंचाहार तहसील में एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। जिले में गैर जनपद से आए नए एसडीएम सराह अशरफ को डलमऊ तहसील का एसडीएम न्यायिक बनाया गया है।