रायबरेली-आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 118 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी

रायबरेली-आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 118 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-,ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-आबकारी आयुक्त महोदय द्वारा  दिए गये निर्देश के क्रम मे, प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदया  के आदेशानुसार,संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एव उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध  जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 3 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। 
  टीम द्वारा तहसील लालगंज के थाना खीरों अंतर्गत ग्राम कलुआखेड़ा, पृथ्वीखेड़ा एवं मुस्तकीम गंज में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 118 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग  250 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए  04 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।