जम्मू कश्मीर में रायबरेली के शिव भक्तों का हुआ भव्य स्वागत

जम्मू कश्मीर में रायबरेली के शिव भक्तों का हुआ भव्य स्वागत
जम्मू कश्मीर में रायबरेली के शिव भक्तों का हुआ भव्य स्वागत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट -- अमन श्रीवास्तव 
मो - 8115983620

जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा 2025 की शुरुआत 3 जुलाई से हो चुकी है।रायबरेली से करीबन एक दर्जन श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जम्मू के भगवती नगर पहुँचे।
जहां श्री बर्फ़ानी मानव सेवा समिति संगठन मैनपुरी वालें द्वारा चलाये जा रहे विशाल भंडारे के अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार ने सभी का स्वागत किया। साथ ही रुकने की व्यवस्था की। जब अमरनाथ की यात्रा के अगले पड़ाव की तरफ़ बढ़ने की तैयारी की गई। तभी संगठन अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बाबा बर्फ़ानी की प्रतीक चिन्ह देकर सभी भक्तों को बाबा बर्फ़ानी के दर्शन के लिए आगे विदा किया। सभी श्रद्धालुओं का कारवां इस पवित्र तीर्थ की ओर रवाना हो गया है। यह यात्रा 38 दिनों तक चलेगी और रक्षाबंधन के दिन, 9 अगस्त 2025 को सम्पन्न होगी। हिंदू धर्म में इस यात्रा को बेहद पवित्र और तपस्वी तीर्थयात्राओं में से एक माना गया है। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए इस कठिन और चुनौतीपूर्ण यात्रा पर निकलते हैं।

शिवलिंग पर इन पांच चीजों को अर्पित करने का क्या मिलता है फल

अमरनाथ गुफा तक पहुंचना आसान नहीं होता। रास्ता दुर्गम, मौसम कठोर और ऊंचाई ज्यादा होती है। फिर भी, श्रद्धालुओं की अटूट भक्ति इन सभी कठिनाइयों को पार कर जाती है। अमरनाथ की पौराणिक कथा भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ी है, जिसमें भगवान शिव ने अमरत्व का रहस्य माता पार्वती को इसी गुफा में बताया था। तभी से यह स्थान आस्था, तपस्या और मोक्ष की कामना से जुड़ा हुआ है और हर साल सावन मास में लाखों लोग इस यात्रा में सम्मिलित होते हैं। सभी भक्तगणों ने शैलेंद्र तिवारी, केशवानंद शुक्ला, छोटेलाल, राज चौधरी, राहुल मिश्रा, पप्पू सिंह, राजेन्द्र जी, शिवम त्रिवेदी, दिलीप चौधरी, राजेंद्र आदि।