रायबरेली-डेरी से दूध लेने गए एक युवक पर दबंगों ने किया हमला, फायरिंग का आरोप

रायबरेली-डेरी से दूध लेने गए एक युवक पर दबंगों ने किया हमला, फायरिंग का आरोप

-:विज्ञापन:-


   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- घर से निकलकर पास के गांव में डेरी से दूध लेने गए एक युवक पर दबंगों ने हमला कार दिया। उनपर दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग करने का आरोप है। यह पूरी घटना दो दिन पूर्व युवक के घर से हुई चोरी की वारदात से जुड़ी है। 
कोतवाली क्षेत्र के गोकना घाट निवासी गोविन्द मिश्रा का आरोप है कि वह एक दिन पूर्व शाम को अपने घर से पड़ोस के गांव जुगराजपुर में डेरी पर दूध लाने निकले थे। तभी गाँव के रहने वाले परिवार के ही चार लोग और उनके दो अज्ञात साथी चार बाइक पार सवार होकर पहले से घात लगाए रस्ते में खड़े थे। गोविन्द को देख दबंगों ने  रोकने का प्रयास किया किन्तु वह नहीं रुके। आरोप है कि इतने में दबंग असलहा से फायरिंग करने लगे । गोविन्द भागकर अपने घर पहुंचा और घर के अन्दर घुस गया। किन्तु दबंग उसके घर बाहर बाइक लेकर आगे पीछे घूम रहे थे और जान से मार डालने की धमकी देते रहे। गोविन्द का कहां है कि आरोपियों यह पूरी घटना दो पुर्व हुई उसके घर पर चोरी की घटनाएं से बचाने के लिए की गई है। 
पीड़ित गोविन्द ने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए चार नामजद और अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई की माँग की है। 
अपराध निरीक्षक सियाराम राजपूत ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।