रायबरेली-कस्तूरबा की छात्रा लवी एक दिन के लिए बनी रोहनिया की खंड विकास अधिकारी,,,,,

रायबरेली-कस्तूरबा की छात्रा लवी एक दिन के लिए बनी रोहनिया की खंड विकास अधिकारी,,,,,

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली - मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण फेज 0.5 के तहत बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रोहनिया की छात्रा लवी को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में एक दिन का खंड विकास अधिकारी बनाया गया तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय धौरहरा की छात्रा शीला को खंड शिक्षा अधिकारी रोहनिया बनाया गया । 
         एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनी शीला द्वारा अपने हस्ताक्षर से विकास क्षेत्र के समस्त विद्यालय को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के आवेदन को पूर्ण करने हेतु पत्र जारी किया गया । विकास क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में एक-एक छात्रा को एक दिन का अधिकारी बनाया गया जिससे छात्राओं में सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन की भावना जागृत हुई एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनी शीला ने कहा कि मैं दुगने उत्साह से परिश्रम व पढ़ाई करुंगी जिससे भविष्य में किसी ऐसे पद पर बैठकर देश व समाज की सेवा कर सकूं, आज के कार्यक्रम से हमें बहुत ही ऊर्जा एवं प्रोत्साहन प्राप्त हुई ।
खंड शिक्षा अधिकारी रोहनिया डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव ने 1 दिन के लिए बनी खंड विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी दोनों छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।