रायबरेली-घर से आभूषण और नगदी लेकर आशिक संग फरार हुई युवती,,,

रायबरेली-घर से आभूषण और नगदी लेकर आशिक संग फरार हुई युवती,,,
रायबरेली-घर से आभूषण और नगदी लेकर आशिक संग फरार हुई युवती,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-एक युवती अपने घर से आभूषण और नगदी लेकर आशिक संग फरार हो गई । युवती के भाई ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है ।
         कोतवाली क्षेत्र के गांव एक गाँव निवासी युवक का कहना है कि उसकी बहन से शहजादपुर गांव निवासी एक युवक से अक्सर फोन पर बात करती थी । जिसको लेकर कई बार युवक को समझाया गया और बहन को भी समझा बुझाकर ठीक से रहने को कहा गया । इस बीच सोमवार की रात उसकी बहन घर से सोने चांदी के आभूषण और चालीस हजार रुपए लेकर रात में आशिक के साथ  भाग गई । मंगलवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई । उसके बाद कोतवाली पहुंचे युवती के भाई ने मामले की तहरीर दी है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।