रायबरेली-रोलर स्केटिंग में आक्रुति ने राज्य स्तर पर जीते कांस्य पदक

रायबरेली-रोलर स्केटिंग में आक्रुति ने राज्य स्तर पर जीते कांस्य पदक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली- रोलर स्केटिंग की राज्य स्तर पर लखनऊ के चौक में आयोजित प्रतियोगिता में जिले की आकृति ने कांस्य पदक जीता है। अमावां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर ताल्लुके हसनापुर में कार्यरत प्रधानाध्यापक कुसुम मौर्य की पुत्री आकृति कुशवाहा ने राज्य स्तर की प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक हासिल किए हैं। जिला स्तर पर दिसम्बर में आयोजित हुई प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहने वाली आकृति ने राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। जिला सचिव अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि चौक लखनऊ में आयोजित 26 और 27 जुलाई को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आकृति ने बेहतर प्रदर्शन किया। शहर के सेंट पीटर्स में क्लॉस 5वीं की छात्रा ने 10 से 12 वर्ष की कैटेगरी में खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन करके जिले का नाम रोशन किया है।