राहुल गांधी के जन्मदिन पर रायबरेली में दरगाह में चादर पोशी, पौधारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन आमीन पठान।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर रायबरेली में दरगाह में चादर पोशी, पौधारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन आमीन पठान।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

राहुल गांधी देश के कमजोर, गरीब, शोषित की बुलंद आवाज, सामाजिक न्याय का राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे : आमीन पठान 

रायबरेली - कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, रायबरेली सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस के मौके पर गुरुवार को हजरत सैयद अली मुर्तजा हश्तूम शाह शहीद मर्द दाताशाह र. उ.अ. दरगाह में चादर पोशी कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस नेता आमीन पठान ने कहा कि राहुल गांधी देश के गरीब, किसान, पीड़ित, शोषित, वंचित और बेरोजगार युवाओं की आवाज़ हैं। वे सच्चाई और शांति के रास्ते पर चलकर देश में स्वच्छ राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। कांग्रेस नेता व सभासद अतुल शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति भाषणों की नहीं, ज़मीन से जुड़े संघर्ष की राजनीति है। यही वजह है कि आज कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा को अपना धर्म मानते हैं।
आमीन पठान ने बताया कि उनके जन्मदिवस पर हजरत सैयद अली मुर्तजा हश्तूम शाह शहीद मर्द दाताशाह र. उ.अ. दरगाह में चादर पोशी कार्यक्रम हुआ।जिसमें नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी की तरक्की, कामयाबी और उम्र  - ए दराज के साथ- साथ, देश का प्रधानमंत्री बनने की दुआ की गई।जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज तिवारी, उपाध्यक्ष निर्मल शुक्ला जी, उपाध्यक्ष सैदुल हसन, दरगाह सदर गज्जन बाबा, सभासद अतुल शर्मा,महासचिव नौशाद खतीब,खलील फरीदी, सुनील कुमार, युवा प्रदेश महासचिव राघवेन्द्र त्रिपाठी, सुहेल खान, विश्वनाथ त्रिवेदी, विजय पटेल, ऐनुल हक़, रमेश मिश्रा,अंसार हक़, शकील, मो इरशाद,मुन्ना आदि शामिल रहे।
 
इसके बाद कांग्रेस नेता आमीन पठान और अतुल शर्मा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया। इस दौरान 'पेड़ लगाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे' संकल्प के साथ विभिन्न पौधे लगाए गए।जिसमें मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधक आशीष कुमार राजन , सभासद अतुल शर्मा, सुहेल खान,मनीष मौर्य शीतल यादव ,सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।