रायबरेली-बिजली विभाग नें लाईनमैंनों को वितरण किया सुरक्षा किट,,,

रायबरेली-बिजली विभाग नें लाईनमैंनों को वितरण किया सुरक्षा किट,,,

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार- रायबरेली- बिजली विभाग में अब लाईनमैंन को सुरक्षा किट वितरण किया गया है। बारिश के मौसम में लाईन मैंनो को खम्भे पर चढ़कर फॉल्ट बनाने में जान का खतरा होता था। 
     एसडीओ सचिन कुमार गौड़ व जेई तेज नारायरण वर्मा ने बारिश के समय बिजली फॉल्ट बनाने में लाईनमैंनो की  सुरक्षा के दृष्टि से उच्चाधिकारियों से सुरक्षा उपकरण की मांग की थी। 
सोमवार को नगर के बिजली के घर में फीडर पर तैनात कुल 13 संविदाकर्मियों को ग्लव्ज, हेलमेट समेत अन्य सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर संविदाकर्मियों चेहरे खिल उठे। सभी लाईनमैनो ने विभाग का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संविदाकर्मी सोनू, सूरजभान, दिनेश, अजय कुमार, आलोक, अनिल, बबलू समेत सभी संविदाकर्मी मौजूद रहे।