रायबरेली-ऊंचाहार के तहसील उपकेंद्र में जेई की कुर्सी पर बैठकर प्राइवेट आदमी कर रहा डीलिंग, विडियो वायरल,,,

रायबरेली-ऊंचाहार के तहसील उपकेंद्र में जेई की कुर्सी पर बैठकर प्राइवेट आदमी कर रहा डीलिंग, विडियो वायरल,,,

-:विज्ञापन:-




 रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली - बिजली विभाग में अधिकारी निजी आदमी रखकर सौदेबाजी करवाते है । ऐसे लोग अधिकारियों की कुर्सी पर बैठकर पूरी सेटिंग कर रहे है। इस हकीकत से संबंधित एक वीडियो ऊंचाहार तहसील के विद्युत उपकेंद्र का वायरल हुआ है। जिसमें अवर अभियंता का काम एक निजी आदमी न सिर्फ उनकी कुर्सी पर बैठकर देख रहा है , अपितु वायरल वीडियो में वह किसी से सौदेबाजी भी कर रहा है ।
       बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों में सुधार के लिए प्रदेश के सीएम खुद मोर्चा संभाले हुए है , किंतु बिजली अधिकारी अपने मनमानेपन से बाज नहीं आ रहे हैं । उन्होंने अवैध वसूली और सेटिंग के लिए निजी आदमी रख रखा है । ऊंचाहार तहसील उपकेंद्र का सोशल मीडिया में वायरल वीडियो अधिकारियों की हकीकत की पोल खोल देने वाला है । बताया जाता है कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति अवर अभियंता अनुपम त्रिपाठी का खास अनुपम पाठक है । यह अवर अभियंता के ऑफिस में उनकी कुर्सी पर बैठक किसी से फोन पर सौदेबाजी की बात कर रहा है । जब यह सारा खेल हो रहा था तो किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया । वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और जिम्मेदार कुछ भी कहने से बच रहे है ।
वही वायरल वीडियो की पुष्टि आर एक्स्प्रेस न्यूज़  नहीं करता है।