रायबरेली-इटौर बुजुर्ग गांव में सरकारी रुपयों के गबन के आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की

रायबरेली-इटौर बुजुर्ग गांव में सरकारी रुपयों के गबन के आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-न्यायालय के आदेश पर क्षेत्र के इटौर बुजुर्ग गांव में सरकारी रुपयों के गबन के आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही की है। न्यायालय में लगातार गौर हाजिर होने पर यह कार्यवाही की गई है। 
         कोतवाली क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव निवासी श्याम पूजन पाण्डेय व आप्टा गांव निवासी प्रमोद साहू पर सरकारी साठ लाख रूपये गबन का आरोप है। इस सम्बन्ध में वर्ष 2015 में दोनों आरोपियों के विरुद्ध ऊंचाहार कोतवाली में गबन का मुकदमा दर्ज किया था। न्यायालय में मुकदमा ट्रायल होने के बाद दोनों आरोपी न्यायालय से फरार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों में से एक आरोपी प्रमोद साहू की मौत हो चुकी है। न्यायालय ने कई बार नोटिस जारी  किन्तु  आरोपी हाजिर नहीं हुआ। लगातार न्यायालय से गैरहाजिर होने पर कुर्की का आदेश जारी किया है। 
गुरुवार को जानकारी देते हुए कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि इटौरा बुजुर्ग गाँव निवासी श्याम पूजन के घर पर न्यायालय के आदेश पर उपनिरीक्षक हंसराज भारती को पुलिस टीम के साथ भेजकर नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई की गई है।