रायबरेली-स्वाधीनता दिवस पर ऊंचाहार को मिलेगी बड़ी सौगात , पुरानी रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास का शिलान्यास

रायबरेली-स्वाधीनता दिवस पर ऊंचाहार को मिलेगी बड़ी सौगात , पुरानी रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास का शिलान्यास

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली-नगर की पुरानी रेलवे क्रॉसिंग के बंद होने के बाद पूरा ऊंचाहार दो भागो में विभाजित हो गया था । अब यह विभाजन खत्म होने जा रहा है । स्वाधीनता दिवस पर ऊंचाहार क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है । इस रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास बनाकर सीधे आवागमन बहाल किया जाएगा। जिसका शिलान्यास 16 अगस्त को किया जाएगा।
        भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने बताया कि यह उपलब्धि क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज पांडेय के प्रयास से मिली है । करीब तीन साल पहले रेलवे क्रॉसिंग को स्थाई रूप से बंद कर दिए जाने के बाद ऊंचाहार नगर दो भागो में विभाजित हो गया था। जिससे सैकड़ों दुकानदारों का व्यापार पूरी तरह नष्ट हो गया था । क्रॉसिंग के दोनों ओर के दुकानदारों ने अपना व्यवसाय बंद कर दिया था और वह भुखमरी की हालत में पहुंच गए थे। स्कूल कालेज जाने वाले बच्चे जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करके आते जाते थे । इस बड़ी समस्या को लेकर एक पत्र विधायक और पूर्व मंत्री डा मनोज पांडेय को दिया गया । जिसके बाद उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात की और इस रेलवे क्रॉसिंग में अंडर पास का निर्माण तय हुआ । जिसका टेंडर हो गया है । आगामी 16 अगस्त दिन शनिवार को विधायक इसका शिलान्यास करेंगे , जहां पर विशाल जनसभा आयोजित की गई है। 


यूपी में विशेष स्तर का होगा अंडर पास

ऊंचाहार की पुरानी रेलवे क्रॉसिंग के पास बनने वाला अंडर पास अत्याधुनिक होगा । रेलवे सूत्रों ने बताया अंडर पास में डिवाइडर बनाया जाएगा। जिससे दुर्घटना की संभावना न हो । इसमें आने जाने वाले वाहन अलग अलग साइड से जायेंगे। जबकि अन्य अंडर पास में एक ही रास्ता आने जाने के लिए होता है । इस तरह यह एक प्रकार से विशेष तरह का अंडर पास होगा । साथ ही इसमें जल निकासी के लिए नई तकनीक अपनाई जाएगी । जिससे कभी भी अंडर पास में जल भराव नहीं होगा।