रायबरेली - प्रेस क्लब बछरावां की नव नियुक्त कार्यकारिणी का हुआ गठन

रायबरेली - प्रेस क्लब बछरावां की नव नियुक्त कार्यकारिणी का हुआ गठन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो - 7007782057

त्रिभुवन नाथ मिश्रा संरक्षक तो कंचन द्विवेदी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

बछरावां रायबरेली- बृहस्पतिवार को कस्बे में महाराजगंज रोड पर स्थित प्रेस क्लब कार्यालय में प्रेस क्लब बछरावा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर संरक्षक त्रिभुवन नाथ मिश्रा की अगुवाई में प्रेस क्लब बछरावां के सभी पत्रकार बंधुओ की सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार कंचन द्विवेदी को अध्यक्ष पद पर सुशोभित किया गया। साथ ही साथ बबलू त्रिवेदी एवं रमेश कुमार बाजपेई को उपाध्यक्ष, ललित चौधरी को महामंत्री, आशीष मिश्रा को मंत्री, अमित अवस्थी को कोषाध्यक्ष, आशीष मिश्रा को संगठन मंत्री एवं सर्वेश मिश्रा, शैलेंद्र यादव, राहुल मिश्रा व अमित मिश्रा को सदस्य कार्यकारिणी के साथ ऋषि मिश्रा को आय व्यय निरीक्षक एवं मनोज मिश्रा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संरक्षक एवं नवनियुक्त अध्यक्ष का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया, तदोपरांत अध्यक्ष एवं संरक्षक के द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्य कार्यकारिणी के सदस्यों का सम्मान किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष कंचन द्विवेदी ने बताया कि हमारे प्रेस क्लब का उद्देश्य सामाजिक समस्याओं को सर्वोपरि रखते हुए जनता की बात को अपनी कलम के माध्यम से जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि क्षेत्र के जन-जन को न्याय एवं अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दर-दर की ठोकरे न खानी पड़े।