रायबरेली-"खुशी मेडिकल स्टोर" का भव्य उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगा चिकित्सा और पशुपालन सामग्री का लाभ*

रायबरेली-"खुशी मेडिकल स्टोर" का भव्य उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिलेगा चिकित्सा और पशुपालन सामग्री का लाभ*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अभय प्रताप सिंह

महराजगंज- रायबरेली-कस्बे के बछरावां रोड स्थित वर्मा राइस मिल के पास "खुशी मेडिकल स्टोर व कान्हा इंटरप्राइजेज" का मुख्य अतिथि दिनेश सिंह राठौड़ ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन कर मुख्य अतिथि दिनेश सिंह राठौर ने कहा अब क्षेत्र के लोगों व पशुपालकों को अच्छी दवाएं एक ही जगह पर मिल सकेगी। मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर डॉ. अखिलेश वर्मा ने बताया कि यह मेडिकल स्टोर ग्रामीण क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है। यहाँ न केवल अंग्रेजी दवाएं, बल्कि पशुओं की दवाएं, चुनी, चोकर और अन्य पशु आहार भी उपलब्ध रहेंगे, जिससे ग्रामीणों को चिकित्सा एवं पशुपालन संबंधी आवश्यकताएं स्थानीय स्तर पर ही पूरी हो सकेंगी।इस मौके देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ नीलू सिंह, मंगली सिंह, शीलू सिंह, लाला मौर्या, राजू सिंह, दिनेश यादव, अमर यादव, उज्ज्वल यादव, उमानाथ यादव, लल्ला सिंह, पूर्णमासी, रामखेलावन वर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ दस्सू, वीरेंद्र निर्मल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।