रायबरेली-दो पक्षों में खूनी संघर्ष महिला की हुईं मौत घायलों की हालत नाजुक

रायबरेली-दो पक्षों में खूनी संघर्ष महिला की हुईं मौत घायलों की हालत नाजुक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-मदन दीक्षित 

रायबरेली-:- रायबरेली में चन्दापुर थाना क्षेत्र के लामी चौराहे पर उस समय मातम पसर गया, जबकि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले तो दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हुई, देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए लाठी डंडों तथा सरिया से लैस दोनों पक्ष एक दूसरे पर टूट पड़े, विवाद में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया है। किंतु एक 32 वर्षीय युवक की हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 
    आपको बता दे कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र के लामी चौराहे के पास स्थित भूमि विवाद का है। बताते हैं कि, पाल बिरादरी और यादव बिरादरी के बीच इसी जमीन विवाद को लेकर विगत चार माह पूर्व मकान बनाने के समय झगड़ा हुआ था, जिसमें तत्कालीन थाना महराजगंज में मुकदमा भी पंजीकृत हुआ था। जिस जमीन पर यादव बिरादरी द्वारा शटरिंग कराई जा रही थी, वह जमीन राजस्व अभिलेखों में यादव बिरादरी के नाम दर्ज बताई जा रही है। बीते शनिवार की रात इसी जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रात में ही मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया था।
    किंतु आज रविवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे जब यादव बिरादरी पक्ष स्लैब डालने की तैयारी कर रहा था, तभी दूसरा पक्ष पाल बिरादरी के साथ मौके पर जाकर स्लेप न डालने की बात कहने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष की नौबत आ गई, और देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी डंडों तथा लोहे की राड से लैस अमादा फौजदारी हो गए। इस संघर्ष में एक 28 वर्षीया महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। 
    आपको यह भी बता दे कि, इस जमीन की पैमाइश चन्दापुर पुलिस, हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की मौजूदगी में कराई गई थी, जिसमें जमीन यादव पक्ष की भूमिधरी जमीन पैमाइश करने गए अधिकारियों द्वारा बताई गई थी, जो राजस्व अभिलेखों में यादव बिरादरी के नाम दर्ज है। जबकि पाल बिरादरी की जमीन इस गाटा संख्या के पीछे की बताई गई थी।
    बताया जा रहा है कि, पैमाइश के बाद यादव बिरादरी के लोग स्लेप डालने के लिए शटरिंग करवा रहे थे। बीती देर रात इसी बात को लेकर प्रतिपक्षीगण पाल बिरादरी के साथ मौके पर जाकर बवाल मचाने लगे, और दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई थी। रात में ही घटना की सूचना पर पहुंची चंदापुर पुलिस ने घायलों को लाकर प्राथमिक उपचार करने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया था।
      किंतु आज रविवार को दिन में लगभग 1:00 बजे जब यादव पक्ष के द्वारा स्लेप डालने की तैयारी हो रही थी, तभी पुनः प्रतिपक्षीगण एक राय होकर अमादा फौजदारी लाठी डंडो व सरिया से लैस एक दूसरे के खून के प्यास बन गए। दोनों पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक पक्ष से शैलेंद्र सिंह, आशीष सिंह तथा दूसरे पक्ष से एक महिला की मौत और तीन लोग गंभीर अवस्था में घायल हुए हैं। मृतक महिला का नाम सुनीता (28) पत्नी सौरभ निवासी गुरुदत्त का पूरवा मजरे ज्योना बताया गया है। जबकि घायलों में सुरेंद्र यादव (25) पुत्र गुरु चरन यादव, राजेंद्र यादव (45) पुत्र गुरु चरन यादव, राजेंद्र यादव (40) पुत्र गुरु चरन यादव, वहीं दूसरे पक्ष से शैलेंद्र सिंह (32) पुत्र सुरेश सिंह, आशीष सिंह (25) पुत्र शिव सिंह निवासी जनई गंभीर अवस्था में घायल हुए हैं। जिन्हें महराजगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां शैलेंद्र सिंह की हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया हैं, वहां उनकी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
     बताते हैं कि, इस घटना को लेकर पुलिस रात में ही अगर आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए धर पकड़ शुरू कर देती तो आज रविवार को दिन में उत्पन्न हुए विवाद की नौबत ही नहीं आती।
     मामले में क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि, घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में एक महिला की मौत हो गई है। आगे की कार्यवाही प्रचलित है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।