रायबरेली-मामूली विवाद में महिला पर पथराव , पीड़िता ने कोतवाली में की शिकायत

रायबरेली-मामूली विवाद में महिला पर पथराव , पीड़िता ने कोतवाली में की शिकायत

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-मामूली विवाद में गांव के कुछ लोगों ने महिला पर पथराव कर दिया , जिससे महिला घायल हो गई । पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।
     मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव डिहवा गंगश्री का है । गांव सविता पासी का कहना है कि उसके जानवरों की चरही के ऊपर एक पेड़ गिर गया था । रविवार की सुबह जब वह मवेशियों को चारा देने गई तब उसने देखा कि पेड़ गिरने से उसकी चरही ढकी हुई है । वह अपनी चरही पर गिरे पेड़ को हटाने लगी तो गांव के पड़ोसियों ने उस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया । जिससे उसके सिर में पत्थर लगा और वह घायल हो गई । कोतवाली पहुंची पीड़िता ने मामले की तहरीर दी है । कोतवाल अनिल कुमार सिंह के बताया कि घटना में कार्रवाई की जा रही है ।