रायबरेली-यातायात प्रभारी इंद्रपाल सेंगर को हटाने के लिए मंडल द्वारा दिया गया ज्ञापन

रायबरेली-यातायात प्रभारी इंद्रपाल सेंगर को हटाने के लिए मंडल द्वारा दिया गया ज्ञापन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला

रायबरेली: उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा जी को सौपा और कहा कि 20 सितंबर को यातायात प्रभारी इंद्रपाल सेंगर और उनकी टीम के द्वारा अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार से व्यापारी जगत में रोष4 का वातावरण है, उन्हें यातायात प्रभारी पद से हटाया जाए, जिसके शहर में शांति का वातावरण बना रहे, इस मौके पर जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, जिला महामंत्री संदीप शुक्ला,जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, नगर युवा अध्यक्ष दिलदार राइनी, नगर उपाध्यक्ष आलोक सिंह, जिला युवा अध्यक्ष पंकज प्रजापति, प्रवीण गुप्ता, जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे।