Raibareli-बालिका विद्यालय में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

Raibareli-बालिका विद्यालय में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-शिवम त्रिवेदी
मो:8423408484

रायबरेली-सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज लालगंज रायबरेली के प्रांगण में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिलीप द्विवेदी रहे एवं अध्यक्षता डॉ ओपी सिंह पूर्व प्रोफेसर बैसवारा डिग्री कॉलेज लालगंज ने की कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें प्रहलाद हिरण्यकश्यप नाटिका, लव जिहाद नाटिका, मन बसे मोर वृंदावन में, वन में निकल गए दो भाई आदि फाग गीत मनमोहक रूप में प्रस्तुत किए गए विद्यालय के प्रबंधक रमाशंकर बाजपेई ने मुख्य अतिथि जिला संयोजक भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ श्री दिलीप द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र तिवारी, अध्यक्ष पूर्व प्रोफेसर महादेव सिंह, पूर्व प्राचार्य बैसवारा डिग्री कॉलेज लालगंज अरुण कुमार सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, त्रिलोकी नाथ शर्मा को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया l इस अवसर पर भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ वित्तविहीन महासभा के जिला संयोजक चंद्र प्रकाश पांडे, भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ रायबरेली समन्वय समिति के जिला संयोजक मनोज अवस्थी जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर कमलाकांत एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय पांडे, सुशील शुक्ला अतुल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में कहा कि यहां की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया होली गीत हो या नाट्य प्रस्तुति सभी प्रेरणादायक रहे उन्होंने उपस्थित अभिभावकों छात्राओं तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों को होली के सतरंगी त्यौहार की तरह सभी का जीवन होली के रंगों की भांति प्रकाशित एवं प्रफुल्लित होता रहे के साथ उनकी सफलता की कामना की एवं प्रधानाचार्य मधु शर्मा को सफल कार्यक्रम आयोजित करने पर बधाई दीम