रायबरेली-रहमत और गुनाहों से तौबा करने का रमजान महीना शुरू

रायबरेली-रहमत और गुनाहों से तौबा करने का रमजान महीना शुरू

-:विज्ञापन:-




   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली -रविवार से रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो गई हैं । रविवार को पहला रोजा था।  इस पूरे माह में मुस्लिम समुदाय में अल्लाह की इबादत की जाती है और हर नेकी का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। 
       मुस्लिम समुदाय में रमजान के महीने को सबसे पाक माह माना जाता है और इसकी शुरुआत आज से यानी 2 मार्च हो रही है।. मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोग रमजान माह में खुदा की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान नवां महीना होता है, जो शाबान के बाद आता है  रोजा सिर्फ खाना-पीना छोड़ देने का नाम नहीं है बल्कि असली मकसद भूख-प्यास की तकलीफ को समझना होता है । इस पूरे माह में हर दिन रोजा रखते हैं और अंतिम दिन खुदा को शुक्रिया अदा करते हैं और धूमधाम से ईद-उल फितर का त्योहार मनाते हैं।

 *तीन हिस्सों में बांटा गया है रमजान* 

ऊंचाहार कस्बे के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ अजहर अब्बास नकवी बताते हैं कि  रमजान के माह में हर मुस्लिम समुदाय पर चांद के हिसाब से 29 या 30 दिनों तक रोजे रखना जरूरी होता है। रमजान के पाक माह को तीन हिस्सों में बांटा गया है। जिनको अशरा कहा जाता है। जैसे रमजान के 1 से 10 दिन को पहला अशरा, दूसरे 11 से 20 दिन को दूसरा अशरा और तीसरे दिन 21 से 30 में तीसरा अशरा बंटा होता है। रमजान के पहले 10 दिन यानी पहला अशरा रहमत का होता है। दूसरा अशरा गुनाहों की माफी का होता है और तीसरा जहन्नम की आग से खुद को बचाने के लिए होता है।