रायबरेली-गजब का लेखपाल का कारनामा,स्वर्गलोग से पेशी लड़ने आयेगा मृतक दयाशंकर,लेखपाल ने दर्ज करवाई FIR

रायबरेली-गजब का लेखपाल का कारनामा,स्वर्गलोग से पेशी लड़ने आयेगा मृतक दयाशंकर,लेखपाल ने दर्ज करवाई FIR

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-चार साल पहले मरे व्यक्ति के खिलाफ राजस्व टीम के साथ अभद्रता और हाथापाई करने का केस दर्ज करा दिया गया। इसका खुलासा रविवार को हुआ। एसडीएम ने पुलिस को मृत व्यक्ति का नाम एफआईआर से हटाने के लिए कहा है।

डलमऊ तहसील क्षेत्र के खोंदपुर गांव की रहने वाली निर्मला देवी ने एसडीएम से शिकायत की थी कि उनके बैनामे की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। एसडीएम के निर्देश पर चार जुलाई को नायब तहसीलदार डलमऊ, राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार पाल कब्जा हटाने गांव पहुंचे थे।

इस दौरान आरोपियों ने राजस्व टीम के साथ अभद्रता व हाथापाई की थी। क्षेत्रीय लेखपाल ने गदागंज थाने में राजेंद्र कुमार, शिवशंकर, अरविंद, दयाशंकर ओमशंकर, शिखा एवं दो अज्ञात महिलाओं पर हाथापाई, अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज कराया था। नामजद कराए गए दयाशंकर की मौत लगभग चार वर्ष पहले हो चुकी है। एसडीएम डलमऊ फरीद अहमद खान ने बताया कि मृतक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिली है। गदागंज थाना प्रभारी को एफआईआर से नाम हटाने को कहा गया है।